src='https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js'/> वीमेन स्क्रीन : "भारत की प्रगति ही है नारी शक्ति के सपनों की उड़ान"

Sunday, November 29, 2026

"भारत की प्रगति ही है नारी शक्ति के सपनों की उड़ान"

Info Source PIB Delhi 29 NOV 2026 at 3:26 PM by  Regarding Women Empowerment

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के प्रति अडिग प्रतिबद्धता दोहराई

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम राष्ट्र हित और समय की सबसे बड़ी माँग: प्रधानमंत्री

*देश की आधी आबादी के सपनों को साकार करना मुख्य लक्ष्य 

*सशक्त भारत का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता


नई दिल्ली
| 29 नवंबर 2026: >>वीमेन स्क्रीन डेस्क>>सूचना स्रोत:पीआईबी>>

केंद्र सरकार महिला उत्थान को लेकर दृढ़ संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को सर्वोपरि बताते हुए महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के शासन-प्रशासन और नीति-निर्धारण में 'नारी शक्ति' की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संघर्ष दशकों पुराना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी वर्षों से इस राष्ट्रीय दायित्व के प्रति पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहे हैं। उनके शब्दों ने महिला जगत में एक जादू सा असर किया है। 

एक विशेष वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सामाजिक माध्यम प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

"भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान..."

विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु:

  • राष्ट्रहित सर्वोपरि: प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तीकरण का मुद्दा केवल राजनीतिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब कुछ राजनीतिक दल अपने संकीर्ण हितों को राष्ट्रहित से ऊपर रखते हैं, तो उसका सीधा और नकारात्मक असर देश की नारी शक्ति तथा संपूर्ण राष्ट्र के विकास पर पड़ता है।

  • समय की माँग — नारी शक्ति वंदन: प्रधानमंत्री ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश के बदलते परिदृश्य और समय की अनिवार्य माँग है। विधायिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का समान प्रतिनिधित्व देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

  • दृढ़ संकल्प और भावी लक्ष्य: सरकार देश की आधी आबादी के सपनों को साकार करने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्र के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए इस ऐतिहासिक सुधार का क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति के नेतृत्व में विकास (Women-Led Development) का यह विजन भारत को 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment