src='https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js'/> वीमेन स्क्रीन : November 2025

Wednesday, November 26, 2025

संकटग्रस्त महिलाओं तक पहुंचने के लिए एक और नया प्रयास

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2025 at 5:00PM by PIB Delhi//महिला एवं बाल विकास मंत्रालय//Azadi Ka Amrit Mahotsav

एनसीडब्ल्यू ने  नया हेल्पलाइन नंबर 14490 जारी किया

नई दिल्ली: 26 नवंबर 2025: (PIB Delhi//वीमेन स्क्रीन डेस्क)::

सरकार द्वारा बहुत सी कोशिशों और लाख प्रयासों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इसलिए बार बार यही महसूस होता है कि अभी कुछ और कदम उठाए जाने चाहिएं।  इस ज़रूरत को देखते हुए अब एक नया हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। केवल उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि इस नंबर से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को नकेल डालने में मदद मिलेगी। 


राष्ट्रीय महिला आयोग ने
देश भर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए त्वरित और अधिक सुलभ सहायता सुनिश्चित करने के लिए एक नई 24×7 संक्षिप्त कोड हेल्पलाइन-14490 शुरू की है। यह टोल-फ्री नंबर एनसीडब्ल्यू की मौजूदा हेल्पलाइन 7827170170 से जुड़ा एक आसानी से याद रखने योग्य संक्षिप्त कोड के रूप में कार्य करता है। इस पर संपर्क कर महिलाएं बिना किसी लागत या देरी के सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

नया संक्षिप्त कोड हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के संकट का सामना कर रही महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एनसीडब्ल्यू के चल रहे प्रयासों को मजबूत करता है। प्रथम संपर्क बिंदु के रूप में हेल्पलाइन मार्गदर्शन प्रदान करेगा। साथ ही संबंधित प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कराएगा और समय पर सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करेगा।

एनसीडब्ल्यू लोगों, सामुदायिक समूहों, संस्थानों और भागीदारों को इस जानकारी को व्यापक रूप से साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक रहें।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय।

****//पीके/केसी/आरकेजे//(रिलीज़ आईडी: 2197970)