src='https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js'/> वीमेन स्क्रीन : महिला सम्मान और वास्तविकता

Sunday, February 28, 2021

महिला सम्मान और वास्तविकता

अधिकारों का हनन कब बंद होगा?


लुधियाना
: 28 फरवरी 2021:(वीमेन स्क्रीन डेस्क)::

महिला सम्मान. महिला अधिकार, महिला सशक्तिकरण---ऐसा बहुत कुछ है जो कहा भी जाता है सुना भी जाता है लेकिन वास्तविक स्थिति क्या है इस पर शायद बहुत कम चर्चा होती है। गांवों में सरपंच और शहरों में पार्षद जैसी एक पोस्ट होती है जिस की ज़रूरत शायद हर नागरिक को देर सबेर पड़ती ही है।  आम जनता के काम हो भी जाते हैं लेकिन महिला की जगह उनका पति या कोई और पारिवारिक पुरुष ही मोहर लगाता है। बात भी वही सुनता है। काम करना है या नहीं इसका फैसला भी वही करता है। दबे सुर में इस एतराज़ को उठाया भी जाता है लेकिन बरसों से यही सिलसिला कायम है। या तो महिला के नाम पर पुरुष का दबदबा जारी है या फिर पुरुष को डर है कि उसकी अकेली पत्नी अगर समाज में काम करेगी तो न जाने कैसे परिणाम हों। अभी तक नारी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित नहीं की जा सकी। इस दर्दभरी स्थिति की चर्चा न तो महिला कर पाती है और न ही पुरुष। कब बदलेगी समाज की नज़र और सोच। इसी बीच रेनू सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है जो शायद मई 2020 में पोस्ट की गई थी लेकिन मुझे इन्हीं दिनों नज़र आई है। यह तस्वीर इसी दर्द को ब्यान करती है। बहुत ही सांस्कृतिक शब्दों में और बहुत ही सलीके के साथ यह तस्वीर यह तस्वीर इस अन्याय को बता रही है। इस पर आपके विचारों की इंतज़ार इस बार भी रहेगी ही। 

No comments:

Post a Comment